कुरुक्षेत्र : जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कंबोज धर्मशाला में सिख समाज के लोगों की एक बैठक ली। उन्होने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की वोट प्रोसेस हो रहा है। ऐसे में सभी लोग अपनी वोट बनवाएं और अपने इर्द गिर्द सिख समाज के लोगों की वोट बनवाएं, ताकि भविष्य में पारदर्शिता से चुनाव सम्पन्न हो सकें।
इस दौरान उन्होंने जजपा कार्यकर्ताओं की डयूटियां भी लगाईं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की वोट बनवाने का आग्रह किया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला व युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया।

प्रदेश में पदाधिकारियों के होंगे चुनाव
प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का गठन किया है। कुछ समय बाद प्रदेश में पदाधिकारियों के लिए चुनाव होंगें। ऐसे में सभी सिख समाज से जुड़े लोग अपनी वोट बनवाएं ताकि वे समय पर वोट का प्रयोग कर सकें और अच्छे लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का जिम्मा सौंप सकें।

