death

Kurukshetra : करंट लगने से कर्मी की मौत, अर्धनग्न हालत में मिला शव

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के Kurukshetra में रोडवेज के नए बस अड्डे पर एक कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोहन लाल (26) के रुप में हुई है। कर्मी की मौत का कारण अचानक शेड में करंट आना बताया जा रहा है। सोहन लाल वर्कशॉप में सफाई कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। घटना सुबह 8 बजे की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व युवक के शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्तपाल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौके पर परिजनों ने बताया कि सोहन लाल वर्कशॉप में नहाने गए था जब अचानक करंट लग गया। उन्हें अर्धनग्न हालत में मिला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सोहन लाल की मौत के पहले वह शेड में करंट की शिकायत कर रहे थे। एक कर्मचारी को उसी समय शेड की लाइन ठीक करते हुए पकड़ा गया था। रोडवेज के जीएम शेर सिंह ने कहा कि मौके पर परिवार को मदद दी जाएगी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

अन्य खबरें