Ashok Arora

चुनाव नजदीक आते ही BJP छोड़ कांग्रेस में आने वालों की लाइन बढ़ेगी: Ashok Arora

राजनीति कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ashok Arora ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ेगी।

Ashok Arora ने कहा कि बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि भाजपा में वह खुद को घुटन महसूस कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का कैंडिडेट न उतारने का कारण

Whatsapp Channel Join

अरोड़ा ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार इसलिए नहीं उतारा क्योंकि कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या कम है।

ज्योतिसर के पूर्व सरपंच ने कांग्रेस का दामन थामा

चुनाव के करीब आते ही भाजपा छोड़ने वालों में गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर गांव के पूर्व सरपंच राजेश गुर्जर का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, और उन्हें कांग्रेस का पटका पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा द्वारा पहनाया गया।

अन्य खबरें