103817649

Kurukshetra : ओबीसी महिलाओं को आरक्षण न देने के खिलाफ कांग्रेस ओबीसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में कांग्रेस ओबीसी के कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं देने के खिलाफ लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ओबीसी कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का वह स्वागत करते हैं।

साथ ही कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस अधिनियम में कुछ खामियां रह गई है। जिसको लेकर आज वह रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में देश की ओबीसी महिलाओं को भी शामिल किया जाए, उन्हें अधिनियम से वंचित न रखा जाए। उनका भी आरक्षण इसमें रखा जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2024 के चुनाव में शामिल किया जाए। साथ ही इसको लागू भी किया जाए, ताकि महिलाओं को इसका फायदा मिल सके।