Taking inspiration from Shaktiputra Ji Maharaj

Kurukshetra : शक्तिपुत्र जी महाराज से प्रेरणा लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा निकाली गई नशा मुक्त भारत जन जागरण पदयात्रा

कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिलें में शनिवार को श्री शक्तिपुत्र जी महाराज से प्रेरणा लेकर आज भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र से नशा मुक्त भारत जन जागरण पदयात्रा निकल गई। इस पदयात्रा में हरियाणा प्रदेश के कई जिलों से लोग शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यह पदयात्रा निकाली गई और लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे जिन्होंने अपने हाथों में नशा मुक्ति के पोस्टर लिए हुए थे। सभी ने उन नारों को बोलते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए पदयात्रा निकाली।

Screenshot 868

इस पदयात्रा में जो लोग श्री शक्तिपुत्र जी महाराज से प्रेरणा लेकर नशा छोड़ चुके हैं वह भी आज इस यात्रा में शामिल हुए और अन्य लोगों से भी नशा छोड़ने व नशे से दूर रहने की अपील की। इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में इस प्रकार नशा मुक्त भारत जन जागरण पदयात्रा निकाली गई है और आज इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र शहर में भी यह पदयात्रा निकाली गई है और लोगों को नशे से दूर रहने व नशा छोड़ने की अपील की गई है। इस पदयात्रा में बच्चे बड़े और महिलाएं सभी शामिल थी। सभी के हाथ में शक्तिपुत्र जी महाराज के झड़े थे जिन्हें लेकर सभी ने नशा मुक्त भारत जन जागरण पदयात्रा निकाली। मार्गों से यात्रा निकालते हुए यात्रियों ने सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।