Haryana Breaking

Haryana Breaking : हरियाणा में निजी स्कूल की बस पलटी, हादसे में 6 बच्चों की मौत की सूचना, एक दर्जन से ज्यादा घायल, अवकाश के दिन स्कूल खोलने पर उठ रहे सवाल

महेंद्रगढ़

Haryana Breaking : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वीरवार सुबह एक दुखद समाचार सामने आया है। सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत होने की सूचना है, जबकि 15 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए लोगों ने निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया है। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं। इस हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है। उधर ईद का अवकाश होने के चलते स्कूल खोले जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित जीएलपी स्कूल की बस वीरवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हादसे में कई स्कूली बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि आज ईद को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुटि्टयां है। इसके बावजूद निजी स्कूल ने अवकाश नहीं किया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 35 बच्चे सवार थे। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बस 14

वहीं प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का कहना है कि वह उपायुक्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। जब उनसे फोन पर ही सवाल किया गया कि क्या छुट्टी के दिन स्कूल लगने चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं सभी चीजों को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेंगी। फिलहाल वह मामले के बारे में पता लगा रही हैं। इसके बाद ही इस मामले में कुछ कह पाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह थोड़ी देर के बाद घटनास्थल पर पहुंचेंगी।

Whatsapp Channel Join

बस 12