हरियाणा में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और गर्मी से राहत के साथ ही खतरे की घंटी भी बजा दी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित कर दिया है।
रेड अलर्ट– खतरे का संकेत
करनाल, राडौर, जींद, असंध, कैथल, निलोखेरि, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
ऑरेंज अलर्ट– सतर्कता जरूरी
रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, गोहाना, जींद, सफीदों, इसराना, मेहम जैसे क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं के झोंके संभावित हैं। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
येलो अलर्ट– मौसम रहेगा अस्थिर
गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, सोनीपत, नाथूसरी चोपटा, डबवाली जैसे 50 से अधिक क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां अचानक तेज हवाएं, बिजली की गरज और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।