Many villages in Sonipat claim to have leopards

Sonipat में कई गांवों के तेंदुआ होने का दावा, ग्रामीणों में तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत जिले के कई गांवों में तेंदुआ के दिखने के बाद लोगों में खौफ फैला हुआ है। वन्यजीव विभाग की अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल रही है और उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन फिलहाल गोहाना-सोनीपत क्षेत्र में गांव फरमाणा, तिहाड़ मलिक, और मोहाना में तेंदुआ देखा गया है। इस पर मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।

सोनीपत में एक महीने में बार-बार तेंदुए के दिखने और ग्रामीण पर हमले की रिपोर्टें आ रही हैं। पहले इसकी जानकारी रोहतक-खरखौदा क्षेत्र में दी गई थी, लेकिन अब यह गोहाना और सोनीपत के बीच के गाँवों में भी देखा जा रहा है। वन अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ई-मेल के जरिए मिली तेदुंआ दिखने की सूचना

सोनीपत के उप वन संरक्षक की ओर से पुष्टि हुई है कि कई गाँवों में तेंदुआ दिखा जा रहा है। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग से कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने मंडलीय अधिकारी रोहतक को इसके बारे में सूचित किया है कि सोनीपत में तेंदुआ देखा गया है। एक ईमेल से भी इसकी जानकारी मिली है, जिसमें गोहाना-सोनीपत के बीच गांव फरमाणा, तिहाड़ मलिक और मोहाना के आसपास तेंदुआ देखा गया है। वन्य प्राणी कार्यालय को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

तेंदुए का किसानों को ज्यादा खौफ

तेंदुआ दिखा जाने की जानकारी के बाद ग्रामीणों, खासकर किसानों में डर है। उन्हें रात को फसल की देखभाल और सिंचाई के लिए खेतों में जाना पड़ रहा है, लेकिन उनका खौफ है कि तेंदुआ हमला कर सकता है। खरखौदा क्षेत्र में एक किसान पर हमले की जानकारी के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है। तेंदुआ दिखने की जानकारी जिले में नई नहीं है पिछले 20 दिनों से तेदुंआ यहां पर घुम रहा है और एक किसान पर वह हमला भी कर चुका है। जिसके बाद से लोगों में खौफ ओर भी ज्यादा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *