Meteorological Department issues red alert due to haze in Haryana and Punjab

Haryana और Punjab में धुंध के कारण मौसम विभाग का Red Alert जारी, विजिबिलिटी हुई शून्य

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छा गया है। इसके कारण चंडीगढ़, पठानकोट, और अन्य क्षेत्रों में दृश्यता बिल्कुल जीरो हो गई है। पटियाला और अंबाला में दृश्यता 25 मीटर है, जबकि हिसार में 50 मीटर है। इसके कारण, एयर इंडिया ने दिल्ली से अमृतसर आने वाली फ्लाइट को सुबह 6.10 बजे और अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जो सुबह 6.50 बजे जाती है उसे कैंसिल कर दिया गया है साथ ही कुछ और फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में मौसम विभाग ने धुंध के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंडक से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

हरियाणा के 8 जिलों में धुंध की चेतावनी ज्यादा है, जैसे कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, और जींद। यहां दृश्यता 25 मीटर के आस-पास है। जीटी बेल्ट के कुछ जिलों में तापमान में कमी होगी। पंजाब के 16 जिलों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी है, जैसे कि अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, और पटियाला। सुबह यहां दृश्यता 25 मीटर से कम रही है।

पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ने एक संदेश भेजा है, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक बुरा हाल होने का अनुमान है। हिमाचल में आज और कल हल्की बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, और शिमला के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी की आशंका के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान से ज्यादा है। अगर बर्फबारी होती है तो इसका असर सीधे तौर पर हिमाचल के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी दिखाई देगा। रात के तापमान में दोनों राज्यों में कमी होगी।

Whatsapp Channel Join