महंगी 1

नारनौल में मां ने 3 साल की बच्ची को पहले ट्रेन के आगे फेंक के मारा, फिर कुएं में कूद कर दी जान

हरियाणा

● हरियाणा के नारनौल में महिला ने 3 साल की बच्ची के साथ की आत्महत्या
● पहले बच्ची को ट्रेन के आगे फेंका, फिर खुद कुएं में कूदकर दी जान
● परिवार ने झगड़े से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

Mother-Daughter Death: हरियाणा के नारनौल में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पटीकरा गांव की एक महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली। महिला ने पहले बच्ची को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे बच्ची के शरीर के टुकड़े हो गए। इसके बाद महिला पास के कुएं में कूद गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले रेलवे ट्रैक से बच्ची का शव बरामद किया। इसके बाद महिला के शव को कुएं से निकालने के लिए लोरिंग मशीन मंगाई गई, जिससे लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Whatsapp Channel Join

कुछ दिन से मायके में रह रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा की शादी नांगल चौधरी के कारोता गांव में हुई थी। उसके तीन बच्चे थे—एक बेटा और दो बेटियां। वह कुछ दिनों से अपने मायके पटीकरा गांव में रह रही थी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह घर से निकली और रेलवे ट्रैक की ओर चली गई।

झगड़े की बात से इनकार, आत्महत्या की वजह अज्ञात
घटना के बाद पूजा के भाई जोगेंद्र ने बताया कि उसकी बहन के साथ घर में कोई झगड़ा नहीं हुआ था और उसने किसी परेशानी के बारे में भी बात नहीं की थी। जब उसे घटना की खबर मिली, तब वह मौके पर पहुंचा। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर बच्ची के सैंडल और पैर मिले, जबकि महिला की चप्पल कुएं के बाहर पड़ी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।