images 2

चंडीगढ़ में Property Tax जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त, 2000 लोगों को भेजा Notice

चंडीगढ़ बड़ी ख़बर हरियाणा

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम अब सख्ती करने के मूड में है। निगम ने 2000 लोगों की सूची बनाकर उन्हें नोटिस भेजा था। जिन लोगों ने इस नोटिस के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, अब उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी चल रही है।

नगर निगम ने इस साल अब तक 49.75 करोड रुपए कब प्रॉपर्टी टैक्स वसूला है। लेकिन अभी भी निजी संपत्तियों का करीब 140 करोड़ और सरकारी संस्थाओं का करीब 88 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके लिए निगम ने जिन पर सबसे ज्यादा टैक्स बकाया था, ऐसे 2000 लोगों की सूची तैयार की थी। इनको अक्टूबर महीने में टैक्स जमा करने के लिए समय दिया गया था। लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों ने अभी तक टैक्स जमा कराया है।

31 मई तक करना था टैक्स जमा

Whatsapp Channel Join

नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 31 मई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना था। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराया, उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ निगम आगे की कार्रवाई करेगा।

नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 31 मई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना था। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराया, उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ निगम आगे की कार्रवाई करेगा।

सरकारी इमारतों पर भी बकाया है प्रॉपर्टी टैक्स

शहर में बहुत सारी सरकारी इमारतें हैं। इन्होंने भी अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है। इसमें चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन, होटल शिवालिक व्यू, पीजीआई, पीयू, पंजाब एवं हरियाणा का मिनी सेक्रेट्रिएट सहित कई अन्य संस्थाएं शामिल हैं।

2004 से शुरू हुआ था व्यवसायिक बिल्डिंग से कर लेना

नगर निगम ने नवंबर 2004 से वेबसाइट जमीन और बिल्डिंग पर प्रॉपर्टी टैक्स लगना शुरू किया था, शहर में करीब 23000 व्यवसायिक यूनिट है। जिनमें सरकारी बिल्डिंग भी शामिल है।

पिछले साल की थी 339 बिल्डिंग अटैच

नगर निगम ने वर्ष 2022-23 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाली 339 इमारत को अटैच किया था। इनमें से 17 प्रॉपर्टियों सील कर दिया गया था। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में तेजी आई थी। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बाद 13 को वापस डी सील भी कर दिया गया था।