Nayab Saini

”देश में विकास को मिलेगी गति”, वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर बोले CM सैनी, कांग्रेस गुटबाजी पर साधा निशाना

हरियाणा भिवानी

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने भिवानी में वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के पास होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से बार-बार पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उलझने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे देश का समय और खर्च बचेगा। इससे विकास को गति मिलेगी और प्रशासनिक सुगमता बढ़ेगी।

किसानों के रेल रोको अभियान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों से न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर किसानों को मदद देने की अपील की।

हरियाणा सरकार की योजनाएं किसानों के हित में
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ मिल रहा है।

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस नेताओं के दिल्ली प्रदर्शन पर कटाक्ष
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कटाक्ष किया और कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सही दिशा में काम किया होता तो लोगों का समर्थन मिलता। उन्होंने कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगने के मुद्दे पर टिप्पणी की, कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है और उदयभान का इस्तीफा मांगना ठीक नहीं है।

अन्य खबरें