nuh-me kachre ke dher me mila mahila ka shav police ne shuru ki jaanch

Nuh में कचरे के ढेर में मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नूंह हरियाणा

नूंह में पटेल वाटिका के समीप कचरे के ढेर में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसकी दाहिनी आंख में चोट का निशान है। किसी ने महिला की हत्या कर शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है कि महिला से कहीं दुष्कर्म तो नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुराने नल्हड़ रोड स्थित नए तावडू बाइपास रोड पर पटेल वाटिका के पास शहर का कचरा डाला जाता है। सुबह के समय कचरा बीनने के लिए कुछ लोग यहां पहुंचे तो कचरे के ढेर महिला का शव देखा। इसके बाद आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। महिला के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

पुलिस ने आस-पास के थाने-चौकियों को किया सूचित

Whatsapp Channel Join

सिटी थाना एसएचओ ओमबीर ने कहा कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नूंह सीएचसी में रखवा दिया गया है। आसपास के थाने-चौकियों को सूचित कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि महिला की मौत कैसे हुई और उससे रेप हुआ या नहीं।