CM सैनी

Haryana में कांग्रेस की मदद करने वाले अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी: कई DC-SP के होंगे तबादले, CM सैनी लिस्ट करवा रहे तैयार

हरियाणा

Haryana सरकार विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की तैयारी कर रही है। दिवाली के बाद जिला स्तर के पुलिस अधीक्षक (SP) और उपायुक्तों (DC) के तबादलों से इसकी शुरुआत हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी की निगरानी में अफसरों की सूची तैयार हो रही है, जिसमें चुनाव के दौरान निष्पक्षता में कमी बरतने वाले अधिकारी शामिल हैं।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद सरकार अफसरशाही में और अधिक बदलाव कर सकती है। चुनावों के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना कई जिलों से आई थी, जिसमें DC, SP, SDM और DSP स्तर के अधिकारी शामिल थे। इनमें से कुछ अधिकारियों पर विपक्षी दलों को लाभ पहुँचाने का आरोप है।

चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं से मिले अधिकारी

Whatsapp Channel Join

पंचायती विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दावा किया है कि मतगणना से पहले कई अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मिले थे, जहाँ भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह बैठक रात में हुई थी, और इसके नाम अब मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुके हैं। जिन पर जल्द गाज गिर सकती है। पंवार ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे अब नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और निष्ठा से काम करें। उन्होंने ने यह भी कहा कि कांग्रेस विपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही, जो उनकी कमजोरी है। उन्होंने यह उल्लेख भी किया था किया कि उनकी पार्टी ने केवल 3 मिनट में नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार लंबे समय तक शासन करेगी, जैसे गुजरात में हुआ।

अन्य खबरें..