Rape

Haryana में मंदबुद्धि महिला से रेप का प्रयास, पुलिस को देख हुए फरार

पलवल

Haryana के Palwal शहर में एक मंदबुद्धि महिला के साथ दो व्यक्ति ने रेप करने की कोशिश की है। इस दुष्कर्म प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दीघौट गांव के दो युवक बाइक पर जा रहे थे तभी गांव की एक मंदबुद्धि महिला को देख कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। गनीमत यह रही कि तभी पास से गुजर रही पुलिस ने आरोपियों को देख लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पुलिस ने महिला को मेडिकल चैकअप के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया है। मंदबुद्धि महिला अभी पुलिस को कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया। पुलिस आरोपियों की छानबीन में लगी हुई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें