Black flags shown to BJP candidate in Palwal, Krishnapal Gurjar

Palwal में BJP प्रत्याशी को दिखाए Black Flag, Vote मांगने पहुंचे थे Krishnapal Gurjar, ग्रामीण अड़े

पलवल

किसानों द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के विरोध का सिलसिला हरियाणा के पलवल(Palwal) जिले तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पलवल में किसानों ने फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा(BJP) प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुजर के कारवां को काले झंडे(Black Flag) दिखाए। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वोट(Vote) मांगने के लिए कृष्णपाल गुर्जर(Krishnapal Gurjar) पहुंचे थे।

भाजपा(BJP) उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर का कारवां शुक्रवार को गांव अमरपुर के बस स्टैंड चौक पर पहुंचा, जहां पहले से ही कई किसान उनका स्वागत करते हुए थे। वे काले झंडे लेकर कारवां के खिलाफ नारे लगाने लगे। हालांकि इस समय कृष्णपाल गुर्जर खुद मौजूद नहीं थे।

किसानों ने उनके खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध के मद्देनजर कई गाड़ियों का रास्ता भी बदल दिया गया। मोहना गांव में किसानों द्वारा एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। चुनावी माहौल में भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें