Minor student becomes victim of brutality

Palwal में नाबालिक छात्रा हुई दरिंदगी का शिकार, 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

पलवल

Palwal में फिर से रेप का मामला सामने आया है। दरअसल जिले में नाबालिक छात्रा की इंस्टाग्राम पर दो लड़कों के साथ कुछ दिन पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक यह वारदात 16 सितंबर की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 15 साल की है और गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ही बडौली के युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद उस लड़के ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ उस लड़के से मिलने के लिए चली गई। जहां पर उसके साथ गलत हरकत की गई। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब उसकी बेटी घर लौटी तो उसने मुझे सारी बात बताई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक नाबालिक लड़की और दो लड़को के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें..