Palwal : नूंह जाने वाले रास्तों पर 20 नाके लगाकर पुलिस के 800 जवानों ने की चेकिंग

पलवल

पलवल : हिंदू संगठनों द्वारा नूंह में जलाभिषेक ब्रजमंडल शोभा धार्मिक यात्रा निकाले जाने के आह्वान को लेकर पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस ने नूंह जाने वाले सभी संभावित मार्गो का चयन करके करीब 20 नाके लगाए।

जिन नाको से होकर गुजरने वाले वाहनों की पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग की जा रहा है और चेकिंग करने के बाद ही उन्हें नाको से निकलने दिए जा रहा है। वहीं जिले के उपमंडल हथीन से जलाभिषेक ब्रजमंडल शोभा धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे हिन्दू संगठनो से जुड़े सैंकड़ों लोगों को जिला पुलिस द्वारा हिरासत भी लिया गया। इसके अलावा कुछ लोगों को नजरबंद किया गया है।

Screenshot 397

20 नाके लगाकर की वाहनों की जांच

Whatsapp Channel Join

नूंह में हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा आज जलाभिषेक ब्रजमंडल शोभा धार्मिक यात्रा निकाले जाने का आह्वान किया गया था। हालांकि इस यात्रा को निकालने के लिए नूंह जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार द्वारा कोई अनुमति नही दी गई है। जिसके मध्यनजर पलवल जिले में भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा नूह जाने वाले सभी संभावित मार्गो का चयन करके जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 20 नाके जिले में लगाए गए, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर रखी निगरानी

सभी नाको पर पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग करने के बाद ही वाहनों को नाको से निकलने दिए जा रहा है। वही जिले के उपमंडल हथीन से जलाभिषेक ब्रजमंडल शोभा धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे हिन्दू संगठनो से जुड़े सैंकड़ों लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत भी लिया गया। कुछ लोगों को जिला पुलिस द्वारा नजरबंद करने का काम भी किया गया है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पलवल में जिला पुलिस के 800 जवानों के अतिरिक्त आरएएफ व आईआरबी की टुकड़ियों की भी तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी जिला पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।