नूंह में हुए हिंसा के मामले ने हरियाणा के कई जिलों को अपना चपेट में ले लिया है। पलवल में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर शहर के थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया। मेवात में हुए उपद्रव को लेकर पलवल जिले में भारी तनाव के चलते पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया।
शहर में शांति के लिए भारी पुलिस तैनात
जिले में लोगों के बीच शांति बनाए रखने के लिए शहर के सभी चौराहे पर पुलिस प्रशासन को तैनात किया गया है। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर शहर के थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया। जिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 के चलते इंटरनेट सुविधा को बंद किया गया है।

