CM Naib Saini took oath

Haryana में सीएम नायब सैनी ने ली शपथ, बोलें BJP विधानसभा चुनाव में बनाएगी सरकार

पंचकुला

Haryana के नए सीएम नायब सैनी ने अपनी नई भूमिका में शपथ ली। उन्होंने करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता। इससे पहले यह सीट पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर की थी। उन्होंने अपने शपथग्रहण के बाद यह दावा किया कि भाजपा(BJP) आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से हरियाणा में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं थी। सैनी ने इसके अलावा कांग्रेस को झूठ के दम पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया और संविधान को अपमानित किया। सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बहुमत में है और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का वोट प्रतिशत ज्यादा था।

CM Nayab Saini took oath - 2

उन्होंने कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से लोगों को लाभ पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब चंडीगढ़ में कई विभागों की बैठक करेंगे और फिर दिल्ली जाएंगे। वहां उन्हें 7 जून को भाजपा शासित राज्यों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने की जिम्मेदारी होगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें