Voter card can now be made sitting at home in Haryana

Haryana में अब घर बैठे बनवा सकेंगे Voter card, चुनाव आयोग ने दी Facility, 6 App किए लॉन्च

पंचकुला

Haryana में चुनाव आयोग ने घर बैठे वोटर्स को आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है। अगर कोई 18 साल का हरियाणा का नागरिक अपना वोट बनवाना चाहता है, तो उसे votes.eic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह सुविधा लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाने तक ही उपलब्ध होगी।

हरियाणा में नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगी। साथ ही आयोग ने 6 ऐसे ऐप भी लॉन्च किए हैं, जिनके माध्यम से लोग घर बैठे अपने लाभ का उपयोग कर सकते हैं। प्रत्याशियों को घर बैठे नामांकन करने की सुविधा दी जा रही है। उन्हें ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ‘कैंडिडेट नॉमिनेशन’ नामक ऐप का उपयोग करना होगा।

Voter card can now be made sitting at home in Haryana -2

यहां पर उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं और उन्हें जमा करने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प भी मिलेगा। एक बार आवेदन दर्ज होने के बाद उम्मीदवार सुविधा ऐप का उपयोग करके अपने आवेदन की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

शपथ पत्र का बनाया पोर्टल

रिटर्निंग अधिकारियों (RO) के लिए ‘एनकोर’ नामक एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसमें उम्मीदवारों का आवश्यक डेटा शामिल है। उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण को देखने के लिए ‘शपथ पत्र पोर्टल’ बनाया गया है। इसमें किसी उम्मीदवार की संपत्ति और हलफनामे को ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसी तरह, ‘बूथ ऐप’ के माध्यम से मतदाताओं की डिजिटल पहचान करने की सेवा भी शुरू की गई है।

Voter card can now be made sitting at home in Haryana -3

दिव्यांगजनों के लिए पीडब्लयूडी ऐप

इस ऐप के माध्यम से वोटर्स अपनी मतदाता पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में कुल जनसंख्या के अनुपात में बने वोटों की संख्या को देखा जा सकता है। दिव्यांगजनों के लिए पीडब्लयूडी ऐप लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से वे अपने नाम और मतदाता पहचान पत्र की जांच कर सकते हैं।

Voter card can now be made sitting at home in Haryana -4

Voter card can now be made sitting at home in Haryana -5