Panipat: 8 workers buried under mud slide in Didar canal

Panipat : डिडार नहर में मिट्टी खिसकने पर नीचे दबे 8 workers, 2 की मौत, मौके पर जमा भीड़ एवं Police ने 6 को निकाला सुरक्षित

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में शनिवार को डिडार नहर से मिट्टी निकालते समय एक बड़ा हादसा घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें अचानक से मिट्टी खिसक जाने के कारण 8 श्रमिक नीचे दब गए। वहीं शोर-शराबा होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

वहीं जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया एवं बचाव के दौरान 6 श्रमिकों को तुरंत प्रभाव से बाहर निकाला गया। वहीं 2 श्रमिकों को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान यूपी के बदायूं निवासी 24 वर्षीय अमित और यूपी बरेली निवासी 18 वर्षीय देवेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मिट्टी खिसकने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

30 06 2019 30sdr 157 c 2 19359122 225547