पानीपत : भारत विकास परिषद जिला पानीपत की चारों शाखाओं पानीपत शाखा, लवकुश शाखा, रानी लक्ष्मीबाई शाखा व गायत्री शाखा द्वारा भारत को जानों की फाईनल प्रतियोगिता एस.डी.पी.जी.कालेज में करवाई गई। भारत विकास परिषद पानीपत शाखा द्वारा पानीपत के 63 विद्यालयों में यह प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें 34350 विद्यार्थियों ने भारत को जानो की लिखित परीक्षा दी। इस परीक्षा के दो ग्रुप रहते है, जिसमें 6वीं से 8वीं कनिष्ठ वर्ग और 9वीं से 12वीं वरिष्ठ वर्ग। स्कूलों में करवाई गई लिखित परिक्षा द्वारा प्रत्येक स्कूल से कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग से 2-2 उच्चतम नम्बर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की आज फाईनल प्रतियोगिता करवाई गई।
इस दौरान फाईनल प्रतियोगिता में 30 स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, एस.डी.वी.एम. सिटी स्कूल, बालविकास माडल टाउन, डी.पी.एस.पानीपत रिफाईनरी, सर छोटू राम हैरिटेज स्कूल विकास नगर, गीता पब्लिक स्कूल शेरा, डी.ए.वी.हुड्डा, प्रयाग इन्टरनैशनल स्कूल, एस.डी.गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, आर्य बाल भारती स्कूल, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी.रोड, जी.डी.गोयन्का, गीता सि.सै.स्कूल निम्बरी, गीता स्कूल सब्जी मण्डी, आई.बी.एल.स्कूल. पाईट संस्कृति स्कूल, डाॅ एम के के स्कूल, बाल विकास प्रोग्रैसिव स्कूल जाटल रोड, गुरू गोबिन्द सिंह स्कूल, जाटल रोड, आर्य गर्ल्ज पब्लिक स्कूल, एस.डी.मार्डन स्कूल, जिनवाणी स्कूल, एम.डी.स्कूल सनौली रोड, हरे कृष्ण स्कूल अधमी रोड, बापोली, गीता स्कूल जौरासी रोड, डी.ए.वी. स्कूल चुलकाना रोड समालखा, सरस्वती विद्या मन्दिर बुआनालाखु, स्टार पब्लिक स्कूल कच्चा कैम्प, बी.जी.आदर्श विद्या निकेतन काबडी रोड, एम.ए.एस.डी. स्कूल, किन्डर किन स्कूल माडल टाउन, जी.वी.एम.ईन्टरनैशनल स्कूल भलौर रोड बापौली, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल रहे।

ये स्कूल रहे अव्वल
भारत की जानो फाईनल प्रतियोगिता के क्वीज कम्पीटीशन में जूनियर ग्रुप में डाॅ एम.के.के.स्कूल माडल टाउन प्रथम स्थान, डी.ए.वी.हुड्डा ने द्वितीय स्थान तथा डी.ए.वी. चुलकाना रोड, समालखा ने तृतीय स्थान, आई.बी.पब्ल्कि स्कूल ने चतूर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में डी.ए.वी.पुलिस पब्ल्कि स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा सरस्वती विद्या मन्दिर बुआना लाखु ने तृतीय स्थान तथा डी.पी.एस.रिफाईनरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये चारों जूनियर व सिनियर दोनो टीम दिनांक 26 नवम्बर 2023 को रिशीहुड युनिवर्सिटी, सोनीपत में प्रान्त स्तर की होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतिवर्ष करवाई जा रही भारत को जानो प्रतियोगिता : सुरेश रावल
प्रतियोगिता के प्रकल्प प्रमुख व भारत विकास परिषद, हरियाणा मध्य के प्रान्तीय संयोजक सुरेश रावल ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा पूरे भारत में प्रति वर्ष भारत को जानो प्रतियोगिता करवाई जाती है। भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्धेश्य अपने देश की संस्कृति, इतिहास, धर्म तथा आधुनिक भारत के साकारात्मक पक्ष की जानाकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा उत्पन्न करना है, जिससे वे अपने देश को प्यार एवं उस पर गर्व कर सकें।
ये रहे अतिथि
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रान्तीय अध्यक्ष, भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य, मुख्य अतिथि में कु. मनी त्यागी, एच.सी.एस., ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम पानीपत तथा दुष्यन्त भट्ट, उप महापौर नगर निगम रहे व विशिष्ठ अतिथि डाॅ राजबीर आर्य, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख भाजपा व सदस्य जिला जन शिकायत एवं निवारण समिति पानीपत तथा दिनेश गोयल, चेयरमैन एस.डी.पी.जी.कालेज, पानीपत रहे।
इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चे होंगे संस्कारित : दुष्यंत भट्ट
मुख्य अतिथि दुष्यन्त भट्ट, उप महापौर, नगर निगम ने भारत के जानो के इस कार्यक्रम की तारीफ की तथा कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेकन बच्चे संस्कारित होंगे और संस्कारित बच्चे गुरूजनों का सम्मान भी करेंगें और मन लगाकर शिक्षा भी ग्रहण करेंगें, जिससे वो अपने जीवन में कामयाब बनेंगें। विशिष्ट अतिथि डा. राजबीर आर्य, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख भाजपा व सदस्य जिला जन शिकायत एवं निवारण समीति ने कहा कि बच्चे अच्छे इंजिनियर बने अच्छे डाक्टर बने और चाहे कुछ भी बनकर कितना भी कामयाब बने पर सबसे पहले एक अच्छे इंसान जरूर बने।
प्रतियोगिता की वजह से कई गांव के स्कूल लेते है भाग : प्रवीण गुप्ता
आज के कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रान्तीय अध्यक्ष हरियाणा मध्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता को पानीपत बहुत ही विशाल स्तर पर करता है, जिसकी वजह से आज गांव गांव के स्कूल भी इसमें भाग लेते हैं। कार्यक्रम के अन्त में जिला संयोजक शिवकुमार मित्तल ने आये हुए स्कूलों के अध्यापकों, बच्चो व सभी अतिथिगण का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यतौर पर जिला संयोजक एडवोकट शिवकुमार मित्तल, सचिव एडवोकट दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, लवकुश शाखा से शाखा अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव भूपेश अग्रवाल, रानी लक्ष्मीबाई शाखा से अध्यक्ष के.बी.लाल, सचिव सुनील चिंदा, कोष्याध्यक्ष अविनाश सेठी, महिला प्रमुख संगीता सेठी, गायत्री शाखा से अध्यक्ष कुलभूषण नारंग, कोष्याध्यक्ष सतपाल रावल, पदम गोयल, पी.एल. बंसल, दीपिका सिंगला, शिप्रा बठला, डाॅ आर.के. गर्ग, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।