Tax Superintendent arrested

Panipat : नगर-निगम पूर्व कर अधीक्षक गिरफ्तार, police ने लिया कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड, CM Flying की रेड से हुआ था खुलासा

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत नगर निगम में लगभग सवा साल पहले हुए फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने तत्कालीन कर अधीक्षक धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नवंबर 2022 का है और इसका खुलासा नगर निगम में सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हुआ था। जिसमें संपत्ति मालिक समेत पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई थी।

मामले में मिलीभगत कर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने 41 गज जमीन को 88.5 गज बना इसकी नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) जारी की थी। संपत्ति मालिक ने इसी एनडीसी पर इस जमीन को बेच भी दिया था। सीएम फ्लांइग की सिफारिश पर थाना शहर पुलिस ने तत्कालीन कर अधीक्षक पूर्व जिला न्यायवादी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी धर्मबीर को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले का खुलासा सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हुआ था। जिसमें 15 नवंबर 2022 को नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में सीएम फ्लाइंग ने रेड की थी। इस दौरान जांच टीम को संपत्ति कर शाखा में कई अनियमितताएं मिली। जिनमें से वार्ड सात की महादेवी कॉलोनी की सावित्री की संपत्ति के विरुद्ध जारी की गई एनडीसी का भी केस सामने आया।

सीएम फ्लाइंग की पड़ताल में सामने आया कि निगम अधिकारियों ने मिलीभगत कर सावित्री देवी की 41 गज जमीन को 88 गज बना दिया और इसकी एनडीसी जारी कर दी। इस एनडीसी पर संपत्ति मालिक ने अपनी संपत्ति को बेच भी दिया। उस दौरान सीएम फ्लाइंग की सिफारिश पर पुलिस ने नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मबीर, सहायक एवं वार्ड क्लर्क पवन कुमार, तत्कालीन जूनियर प्रोग्रामर, तत्कालीन सहायक जिला न्यायवादी शिव कुमार और संपत्ति मालिक सावित्री देवी की मिलीभगत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने कर अधीक्षक को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Whatsapp Channel Join