000

Panipat: गंगा राम स्वामी सहित कई नेता BJP में शामिल, JJP ने किया निष्कासित

हरियाणा पानीपत

Panipat नगर निगम चुनाव के बीच हरियाणा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका देते हुए समालखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गंगा राम स्वामी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इसके चलते जेजेपी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

गंगा राम स्वामी के नेतृत्व में जेजेपी और कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-6 में आयोजित समारोह में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव मनोज जोगी के नेतृत्व में भी कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेश भारद्वाज, सुनील कंसल, सुनीता गोयल, सुरेन्द्र जलमाना, रामेश्वर गुर्जर, सचिन सिंगला, राम कुमार सैनी, सुधीर बडौली, प्रमोद कुराड़िया, विनीत कुंडू, नवीन सक्सेना और मंजीत मढ़ान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें