चुनाव 1

Panipat नगर निगम चुनाव: महापौर पद के लिए 4 उम्मीदवार, 26 वार्डों में 103 प्रत्याशी मैदान में, 9 मार्च को मतदान

हरियाणा पानीपत

पानीपत नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर (मेयर) पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा, जबकि 26 वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए 103 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

4 लाख 8 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार पानीपत नगर निगम के 26 वार्डों में कुल 4,08,534 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,17,559 पुरुष मतदाता, 1,90,962 महिला मतदाता और 13 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

9 मार्च को मतदान, 12 मार्च को मतगणना और परिणाम घोषित

नगर निगम चुनाव के तहत मतदान 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के बाद 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी, जिसके बाद इसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

नगर निगम चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अब सभी की नजरें 9 मार्च के मतदान और 12 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं।

अन्य खबरें