Jind के उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह(Birendra Singh) ने भाजपा(BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा(BJP) ने लोगों के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देकर यह साबित कर दिया है कि जो भी भाईचारे को नुकसान पहुंचाएगा, उसे सत्ता में वापस नहीं आने देंगे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा(threat to its existence) रहा है।
बता दें कि बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सोमवार को उचाना में रजबाहा रोड पर एक निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। उन्होंने भाजपा की विचारधारा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए छोड़ी क्योंकि भाजपा ने भाईचारे को खराब करने की कोशिश की। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 52 साल के राजनीतिक जीवन में उनके साथ हर बुरे और अच्छे दौर में साथ दिया।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वे जुलाई महीने में हलके के सभी गांवों का दौरा पूरा कर लेंगे। अब तक जिन गांवों में वे गए हैं, वहां पर उन्हें कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से पूरा प्यार और समर्थन मिल रहा है। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की राजनीति में अहम भूमिका है। सोशल मीडिया युवा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार नहीं करना चाहिए।