BJP leader Manmohan Bhadana

बीजेपी नेता Manmohan Bhadana ने सर्व समाज की सुख शांति के लिए करवाया विशाल भंडारे का आयोजन

पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) समालखा हल्के के गांव जलमाना में वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान महर्षि वाल्मीकि से सर्व समाज की सुख शांति की कामना के लिए बीजेपी नेता Manmohan Bhadana के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें Bhadana ने सहयोग राशि भिजवाई।

इस अवसर पर मनमोहन भडाना ने अपने एक संदेश में कहा महर्षि वाल्मीकि को हिन्दू धर्म में श्रेष्ठ गुरु माना गया है। वाल्मीकि जी पहले डाकू थे लेकिन फिर एक घटना ने उनका जीवन ऐसा बदला कि उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण नामक महाकाव्य लिख दिया। आदिकवि माने गए महर्षि वाल्मीकि का जीवन बहुत दिलचस्प रहा है।

WhatsApp Image 2024 08 12 at 6.02.20 PM

मनमोहन भड़ाना ने कहा कि वाल्मीकि रचित रामायण का एक महाकाव्य है जो श्रीराम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। हमें भगवान वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलना है।उनके आदर्शो को अपनाकर नए समाज का निर्माण करना है।

Whatsapp Channel Join

इस दौरान वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने भगवान वाल्मीकि के नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण करने पर समाज का हर वर्ग बहुत खुश है और अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और मोदी  को कोटि-कोटि धन्यवाद करते है।महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य लिखकर हमें जीवन के सत्य से परिचित कराया।

अन्य खबरें