चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर शशिकांत चैरिटेबल पब्लिक लाइब्रेरी के छात्रों के लिए की गई परीक्षा आयोजित

पानीपत

( सिटी तहलका के लिए समालखा से अशोक शर्मा की रिर्पोट )

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। इस अवसर पर हरियाणा के पानीपत के समालखा कस्बे के शशिकांत चैरिटेबल पब्लिक लाइब्रेरी के छात्रों के लिए एक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें अंकित मनाना, दीपक नारायण और अंकित जौरासी खालसा तीनों ने पहला स्थान हासिल किया।

WhatsApp Image 2023 08 25 at 04.38.35

इस खास मौके पर भाजपा नेता समाज सेवी शशिकान्त कौशिक ने छात्रों को नगद पुरुस्कार और चद्दर ओढ़ाकर सम्मानित किया। शशिकांत ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में अपना लोहा मनवाते हुए वो काम किया जो आज तक कोई देश नहीं कर पाया।

Whatsapp Channel Join

साथ ही उन्होंने कहा कि इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। इससे पहले दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है लेकिन हमारा भारत पहुंच गया और हमें गर्व है।

इस उपलब्धि पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं दुनिया की बड़ी-बड़ी स्पेस एजेंसी भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए भारत को बधाई दे रही हैं।