सीएम फ्लाइंग टीम आंगनवाड़ी केंद्र पर की रेड, केंद्र इंचार्ज के पैरों तले की खिसकी जमीन

पानीपत

पानीपत में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा रेड़ की गई। एकाएक सीएम फ्लाइंग टीम की टीम को देखकर वहां मौजूद केंद्र इंचार्ज के पैरों तले की जमीन खिसक गई। टीम भी उस वक्त हैरत में पड़ गई, जब वहां रेड़ के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा भी वहां अनेकों तरह की खामियां मिली। टीम की जांच-पड़ताल एवं पूछताछ जारी है। 

मूलभूत सुविधाएं नहीं, अधिकारियों को भी नहीं किया सूचित
मिली जानकारी के अनुसार गांव गढ़ सरनाई के आंगनबाड़ी केंद्र  नंबर 57 पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड़ की। यहां केंद्र की इंचार्ज रानी मिली, जिससे टीम ने जानकारी जुटाई। रानी के साथ केंद्र पर हैल्पर सतवंती भी मौजूद थी। टीम की जांच में सामने आया कि मौके पर शौचालय, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी।

2 17

बच्चों को कभी नहीं मिलता अनाज, 4 दिन खुलता है केंद्र

Whatsapp Channel Join

इनके बारे में कभी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी नहीं लाया गया। वहीं मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भी टीम को बताया कि केंद्र पर बच्चों को कभी कोई अनाज इत्यादि नहीं मिलता है। इसके अलावा केंद्र भी महीने में करीब 4 ही दिन खुलता है। घर-घर जाकर बच्चों को इस बारे में बताया भी नहीं जाता है। वहीं टीम को केंद्र इंचार्ज ने बताया कि वो रोजाना केंद्र पर आती है और केंद्र को रिफाइ्ंड, दूध, अनाज और चावल मिलता है, जिसे वितरित किया जाता है, फिल्हाल चावल आ रहा है।