हरियाणा में पानीपत शहर के Samalkha कस्बे से एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची की आंख की रोशनी चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की ट्यूशन टीचर ने उसकी आंख पर कॉपी मार दी जिससे खून बहने लगा और आंख में इंफेक्शन बन गया। जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। बच्ची के परिवार वालों ने महिला टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के दादा रामदीन ने बताया कि वो समालखा में गांधी कॉलोनी के रहने वाले है। उसकी पोती प्रीति कॉलोनी में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। जिसका इसी साल मार्च में स्कूल में एडमिशन करवाया था। स्कूल में परवीन नाम की एक टीचर है जो उन्हें पढ़ाती है उसी के पास उसकी दोनों पोतियां प्रीति और उसकी बड़ी बहन ट्यूशन पढ़ने जाती है। 5 अप्रैल को दोनों ट्यूशन के लिए गई। वहां टीचर ने प्रीति को गुस्से में आंख पर कॉपी मार दी जिससे उसकी आंख से खून बहने लगा। टीचर ने उसकी आंख पानी से धुलवा दी। लेकिन प्रीति दर्द से रो रही थी।
उन्होंने बताया कि जब वो दोनों घर पर आई तो उन्होंने सारी बात बताई। जिसके बात परिजन उसे तुरंत अस्पातल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने खून फैलने की वजह से इन्फेक्शन होने की बात कही और कहां कि आंख खराब हो गई है। इसके बाद वे उसे रोहतक पीजीआई लेकर गए जहां कुछ दिन इलाज के बाद भी आंख ठीक ना होने की बात कही गई। वहां से फिर परिजन उस एम्स हॉस्पिटल लेकर गए वहां भी डॉक्टर उसकी आंख नहीं बचा सके। एक महीना इलाज के बाद जब बच्ची की आंख नहीं बच पाई तो परिजनों ने महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







