Samalkha

समालखा में धूमधाम से लोगों ने मनाई Durga Ashtami , किया गया कंजक पूजन

पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) नवरात्रि के आठवें दिन Durga Ashtami का पावन पर्व मनाया जाता है। इस नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना करते हुए स्टेट जनरल सैक्ट्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि मां महागौरी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

इससे पहले डॉ अर्चना गुप्ता ने मंदिर में जाकर मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद अपने घर पहुंचकर कंजकों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया और आज का दिन उन्हें समर्पित किया। पहले सभी कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक करने के उपरांत कंजकों को मौली बांध कर उनसे आशीर्वाद लिया। बाद में सभी कंजकों को हलवा और पूरी का भोजन करवाया। इसके बाद सभी कंजकों को उपहार दिया गया।

कन्याओं की पूजा करने से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान कन्याओं की पूजा करने से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। कन्याओं को देवी लक्ष्मी, सरस्वती और काली का रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। घर में सदैव सुख, समृद्धि, सौभाग्य और शांति का वास होता है। मान्यता है कि कंजक या कन्या पूजन से भक्तों को ये लाभ प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर उनके साथ डॉ अनिल गुप्ता भी रहें।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..