(सिटी तहलका से अशोक शर्मा की रिपोर्ट)
समालखा के पाइट कॉलेज में एप्लाइड साइंस एंड हयूमेनिटी विभाग द्वारा स्टूडेंट इंडक्शन प्रोगाम आयोजित करवाया। कार्यक्रम में विख्यात मोटीवेशनल स्पीकर डॉ.टीएस मदान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ.टीएस मदान ने कहा कि हमें जीवन में दिखावा नहीं करना चाहिए। दिखावा करने वाले कभी कामयाब नहीं होते। अगर सफल होना है तो अपने पैशन के पीछे भागे। उसे ही अपना कार्यक्षेत्र बनाएं। जहां आपका मन लगता है,वही काम करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।
जो अच्छा बोलना जानते हैं, वे कभी भूखे नहीं रह सकते- डॉ.टीएस मदान
डॉ.टीएस मदान ने कहा कि जो अच्छा बोलना जानते हैं, वे कभी भूखे नहीं रह सकते। उन्होंने अपनी कहानी से छात्रों को प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो आप हर काम बेहतर तरीके से कर सकोगे।
बोर्ड सदस्य शुभम तायल ने कहा कि पढ़ाई करते-करते अपने पैशन की पहचान करें। शिक्षा से ही हमारा चरित्र निर्माण होता है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन राकेश तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, विभाग अध्यक्ष डॉ.विनय खत्री, डॉ.पूनम वर्मा, डॉ.रचना, डॉ.विनोद, तमन्ना, डॉ.सुमन मौजूद रहे। मंच संचालन राधिका ने किया।

