Haryana State HUDA Sector Confederation

Panipat : हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्न कौन्फिडरेशन की आपात बैठक: रिहायशी सेक्टरों में चार-मंजिला भवनों की अनुमति का विरोध

पानीपत

Panipat, 23 सितंबर 2024: हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्न कौन्फिडरेशन की एक आपात बैठक सेक्टर-7 में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सेक्टरों के RWA के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आरोप लगाया गया कि सरकार ने बिल्डरों के दबाव में आकर रिहायशी सेक्टरों में चार-मंजिला भवन बनाने की अनुमति दे दी है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त होगा।

बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि 27 सितंबर 2024 को सभी लेक्टरो की RWA द्वारा हुडा ऑफिस के समक्ष रोष-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता रामयत नैन करेंगे, जबकि संचालन मास्टर रणचीर करेंगे।

बता दें कि पिछले 7-8 वर्षों से सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। हुडा विभाग की लापरवाही के कारण निवासी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें सीवर लाइनों का बंद होना और सड़कों पर पानी बहना शामिल है।

Whatsapp Channel Join

बैठक में बलजीत सिंह ने कहा कि विभाग के आचार-संहिता की अनदेखी के कारण समस्या बढ़ रही है। उन्होंने सभी निवासियों को एकजुट होने का आह्वान किया ताकि वे अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।

बैठक में अन्य प्रमुख सदस्य जैसे रामपत नैन, चमेन्द्र अहलावत, सत्यपाल सिंह, और अन्य शामिल हुए। सभी ने स्पष्ट किया कि यदि विभाग द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

अन्य खबरें