मेवात में हुई हिंसा मामले में जताई निंदा

पानीपत

( सिटी तहलका से अशोक शर्मा की रिपोर्ट )

नूंह यात्रा पर हुए हमले के विरोध में गौरक्षा दल ने चुलकाना धाम में बैठक की। बैठक में मेवात में हुई हिंसा पर निंदा व्यक्त की। जिसमें गांव चुलकाना, छदिया, भोड़वाल माजरी के गौ रक्षा दल से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुलशन सरोहा पूर्व जिला अध्यक्ष पानीपत ने कहा कि मेवात में बार बार हमले किए जा रहे हैं।

गृहमंत्री लें मामले में संज्ञान

Whatsapp Channel Join

गौ रक्षा दल के जिला मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया ने कहा कि सरकार को मेवात में हुई दर्दनाक हिंसा मामले में ठोस कदम उठाना चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मामले में स्वयं संज्ञान लेना चाहिए।

गौ भक्त की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाने का अफसोस

गौ रक्षा दल सदस्यों का कहना है कि धारा 144 लगने के कारण हजारों गौ भक्त मृतक अभिषेक की अन्तिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, जिसका उन्हें अफसोस है। उनकी प्रधानमंत्री से मांग है कि मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मोनू छौक्कर, अंकित रोहिल्ला, सागर फौजी, गोविंद माजरी, काला माजरी, सागर जोगी, पोकर, वरुण काला, प्रमोद छदिया, डब्लयू, प्रवीन छौक्कर, विकास माजरी, रोहित डिकाडला, रोशन समालखा, अंकित प्रजापति, रवि बिहोली, सोनू शर्मा, योगी गुलशन सरोहा उपस्थित रहे।