हनी ट्रैप में फंसा नौजवान, न्यूड वीडियो वायरल करने की मिली धमकी

पानीपत

पानीपत में युवक को फेसबुक पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर हनी ट्रैप में फंसाया। पहले हड़पे ₹39000 फिर और ज्यादा पैसे मांगने पर युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विस्तार में…

हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में एक युवक के पास फेसबुक पर लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जैसे ही युवक ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की उसी समय सामने से लड़की ने फेसबुक मैसेंजर पर युवक का व्हाट्सएप नंबर मांगलिया। बस फिर क्या था लड़की ने युवक के पास वीडियो कॉल की और उसे बाथरूम में जाकर न्यूड होने को कहा।

Whatsapp Channel Join

वहीं युवक लड़की की बातों में आता चला गया और हनी ट्रैप के बिछाए हुए इस जाल में फंस गया। कुछ देर के बाद ही युवक के पास धमकी भरे फोन व मैसेज आने लगे और साथ ही युवक से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की डिमांड की गई।

डर के मारे युवक ने एक बार तो ₹39000 दे दिए। लेकिन जब आरोपियों के द्वारा फिर से ₹200000 की डिमांड की गई तब जाकर युवक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।