Panipat की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर पर दो पैकेट सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बारे में उसने अपनी मां को बताया। मां तुरंत उसे एक ऑटो से सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सका और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
क्या है पूरा मामला जानिए
रामकुमार शर्मा ने बताया कि उसका बेटा नवीन शर्मा (47) था। जिसकी 2004 में फरुख्खाबाद निवासी महिला के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह दो बच्चों का पिता है। दोनों बेटियां है। साल 2021 में उसकी पत्नी झगड़ा कर अपने मायका चली गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी।
इतना ही नहीं, पत्नी ने नवीन के खिलाफ गुरुग्राम और पटौदी कोर्ट में केस किए हुए थे। इनमें एक केस दहेज मांगने समेत अन्य आरोपों का है, जबकि दूसरा केस खर्चे का डाला हुआ था। इतना ही नहीं, सभी बातों को दरकिनार कर नवीन कई बार अपनी पत्नी-बच्चों को लेने भी गया, परंतु वो साथ ही नहीं आई। बल्कि उसे वहां से बेइज्जत कर वापस भेज दिया था। इसके बाद से नवीन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

2004 से बेटा-बहू अपने बच्चों के साथ नरेला ही रहते थे
पिता रामकुमार शर्मा ने बताया कि 2004 से बेटा-बहू अपने बच्चों के साथ नरेला ही रहते थे। 2021 में केस होने के बाद भी परिवार वालों को पता नहीं लगा। कुछ ही समय बाद बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। जिसके हालतों के बारे में परिचितों ने बताया था।
जिसके चलते अब कुछ समय पहले ही वे अपने बेटे को नरेला से लेकर पानीपत देसराज कॉलोनी स्थित अपने घर लाए थे। बेटा अक्सर घूमने की बात कह कर चला जाता था। शनिवार सुबह भी वह देवी मंदिर तक घूमने गया था। वापस लौटने के बाद उसने एक रोटी खाई।
इसके बाद वह कुर्सी लेकर छत पर बैठने चला गया था। करीब 10 ही मिनट बाद वह वापस नीचे दौड़ता हुआ आया। नीचे मां-पिता खाना खा रहे थे। युवक ने अपनी मां को कहा कि, मम्मी मैंने सल्फास खा लिया है। साथ ही पिता को कहा कि पापा मुझे मारो, मैंने आज सल्फास खाया है।