कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह

Panipat में केंद्रीय मंत्री के साथ उद्यमियों की बैठक, सुनी सभी की समस्याएं, बोले- राज्य सरकार के साथ मिलकर निकालेंगे हल

पानीपत

Panipat में सोमवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। जिले में पहुंचकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने टैक्सटाइल से जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में उद्यमियों ने अपनी कुछ समस्याएं रखी, जिस पर मंत्री ने राज्य सरकार के साथ मिलकर हल करने की बात कही।

पानीपत लगभग 8 से 10 लाख लोगों को दे रहा रोजगार- केंद्रीय मंत्री

इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हरियाणा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला राज्य है। पानीपत लगभग 8 से 10 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। भारत सरकार ने तय किया है कि इस साल 4.6 करोड़ लोग इस सेक्टर में है, जिसे 2030 तक 6 करोड़ तक ले जाना है।

Whatsapp Channel Join

इसके लिए हमें फाइबर की जरूरत है। हमें अन्य चीजों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले दिन में यह सेक्टर 176 बिलियन डॉलर का है, उसे हम 350 बिलियन डॉलर के मार्केट साइट पर ले जाएंगे।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला  

गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र चुनाव पर कहा कि वहां एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड हो या महाराष्ट्र हो, ये वोट के खातिर देश को गिरवी रखना चाहते हैं। एक खास वर्ग मुस्लिमों के लिए उन्होंने कहा कि मस्जिद इमामों के लिए इतने हजार देंगे। यह दूंगा और लूंगा की परिभाषा लोकतंत्र को बेचने के बराबर है। वहीं, जब उनसे मणिपुर हिंसा पर सवाल किया गया तो कहा कि मुझे नहीं पता है, अब उस पर मैं क्या बोलूं।

अन्य खबरें पढ़ें….