Organization of one day national seminar

LNT कॉलेज ऑफ एजुकेशन मछरौली में एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन..

पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) LNT कॉलेज ऑफ एजुकेशन मछरौली, समालखा द्वारा आगामी 24 दिसंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का विषय ‘नई शिक्षा, नया विकास’ है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रोo राजेश भारद्वाज ने बताया कि इस राष्ट्रीय गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के पूर्व कुलपति डॉ रणपाल सिंह होंगे। अन्य प्रमुख वक्ता में डॉ पूजा वालिया (मिजोरम विश्वविद्यालय), डॉ योगेश कुमार दुबे (दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ राजवीर सिंह (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), और डॉ अलका सिंह (हरिद्वार विश्वविद्यालय) शामिल होंगे।

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी

Whatsapp Channel Join

कॉलेज के प्राचार्य डॉ लोकेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस गोष्ठी के आयोजन से सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित सभी वर्गों के लोगों को नई शिक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

इस राष्ट्रीय गोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विकास की दिशा में मार्गदर्शन करना है। कार्यक्रम में नवीनतम शिक्षण तकनीकों, शोध कार्यों और शैक्षिक नेतृत्व के बारे में बातचीत होगी।

अन्य खबरें