पानीपत : संसार सुंदरता से भरा है और हमारा अंतरिक्ष अनेकों रहस्यों से मनुष्य सदा इन रहस्यों से पर्दा उठाना चाहता है और हो भी क्यों ना, क्योंकि नई जानकारी ही तो नवीनता को जन्म देती है। हमारा भारत देश इसी नवीनता और प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
भारत के इसरो संस्थान द्वारा संचालित किए गए चंद्रयान 3 की सफलता इसका उदाहरण है। पानीपत क्षेत्र के आपके अपने उमंग ग्लोबल स्कूल के विधार्थी अपने देश की इस बड़ी सफलता को अपने ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बच्चों ने मॉडल और पेंटिंग्स के माध्यम से इसरो संस्थान के वैज्ञानिकों को अपना सलाम दिया।
बच्चों ने स्पेशल मॉर्निंग असेंबली में चंद्रयान पर डिक्लेमेशन प्रस्तुत की, जिसे सभी अध्यापकों ने भरपूर सराहा और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल प्रबंधन द्वारा इसी प्रकार बच्चों को नवीन जानकारी से जोड़ने का प्रयास किया जाता रहेगा। जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती रहे।