paniat breaking

Panipat Breaking: जमीनी विवाद के चलते महिला की ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पानीपत बड़ी ख़बर

Panipat के गांव पत्थरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के कई लोगों को जान से मारने की  कोशिश की गई। जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला को ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी। साथ ही परिवार के कई लोगों पर ट्रैक्टर चढ़कर हत्या करने की कोशिश की। वारदात में 4 लोगों को गंभीर चोटे लगी तो वही कई लोग काफी गंभीर स्थिति में बने हुए हैं। जिनको पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

मामला गांव पथरगढ़ का है जहां पर जमीनी विवाद के चलते काफी दिनों से विवाद बना हुआ था और जिनकी कंप्लेंट कई बार पीड़ित परिवार वालों के द्वारा पुलिस थाने में और उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी।

लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा कंप्लेंट पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते दूसरी पार्टी के लोगों ने आज सुबह घर के बाहर बैठे परिवार वालों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिस कारण करीबन 4 लोगों को चोटें आई है। जिसमें से एक महिला के गंभीर चोट लगने से उसे पानीपत के सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है

Whatsapp Channel Join

panipat tractor

वहीं उनका जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है और उन्हें दूसरे पक्ष के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसकी सूचना भी उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस के द्वारा इस बात पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन आज सुबह जब उनकी माता जी घर के बाहर बैठी थी। तो दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उनके परिवार वालों पर ट्रैक्टर से वार किया गया।

उन्होंने परिवार के बैठे लोगों पर ट्रैक्टर चला दिया जिस वजह से परिवार के तीन लोगों पर गंभीर चोट आई है। उनकी माता जी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। ऐसे में परिवार वाले न्याय की गुहार लगा रहे हैं वहीं उनका आरोप भी है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा उनके मुकदमे में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

Read More News…..