Panipat : एसडी विद्या मंदिर(SD Vidya Mandir) हुडा के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि इस विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ईशप्रीत सिंह, अचिन्त कौर और याशिर खान को हरियाणा के राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय(Governor Bandaru Dattatreya) द्वारा सम्मानित(honored) किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता(Principal Dr. Anu Gupta) ने बताया कि बाल भवन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में इशप्रीत सिंह ने पहला स्थान, राज्य स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में अचिंत कौर ने दूसरा और राज्य स्तरीय ऑन द स्पॉट स्केचिंग प्रतियोगिता में याशिर खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जिसके लिए उन्हें पंचकूला के इंद्रप्रस्थ ऑडिटोरियम में आयोजित हुए राज्य स्तरीय बाल पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित किया गया है।

इन मेधावी विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास गर्ग, सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, ऑडिटर संजय सिंगला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर अनु गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगामी जीवन में भी सफल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में करवाई जाने वाली निरंतर प्रैक्टिस के साथ-साथ बच्चों को वो सभी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिनकी बदौलत ये विद्यार्थी हर वर्ष पढाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता अर्जित कर विद्यालय के नाम को चार चांद लगा रहे हैं।








