Jan Seva Dal

Panipat : लावारिस मृत्यु और नहर में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए किया हवन यज्ञ

पानीपत

Panipat : काफी दिनों से सिविल अस्पताल में हर रोज 15 से 20 डेड बॉडी आ रही है। जिसमें हर रोज पांच लावारिस और बाकी डेड बॉडी की मृत्यु का कारण नहर में डूबना या फांसी लेना या क्या प्वाइजन एक्सीडेंट केस बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए जनसेवा दल द्वारा मोर्चरी हाउस के बाहर हवन यज्ञ करके आई हुई विपदा से बचने के लिए जन सेवा दल के सभी सेवादारों ने प्रार्थना की।

जानकारी देते हुए चमन गुलाटी ने बताया कि जहां मनुष्य द्वारा किए हुए पर्यटन असफल हो जाते हैं, तब हाथ दुआ अरदास प्रार्थना काम आती है। आज भी जनसेवा दल 6 अनजान शवों का का अंतिम संस्कार किया गया, दो गरीब लड़कियों को सिलाई मशीन दी गई। पानी की छबील लगाई गई और कढ़ी चावल का प्रसाद भी बांटा गया। वहीं भगवान इंद्र देवता से भी प्रार्थना की गई कि अब इस गर्मी को दूर करें। सनातन धर्म के कर्मठ सेवादार मदन डूडेजा भी हवन यज्ञ में शामिल हुए।

Jan Seva Dal - 2

इस मौके पर प्रधान शिक्षक कृष्ण मनचंदा, चमन गुलाटी, कमल गुलाटी, कपिल मल्होत्रा, ओम प्रकाश सिंधवानी, अशोक कपूर, राजू कथूरिया, नारायण कपूर, जगदीश राजपाल, श्याम लाल, जन सेवा दल की पूरी टीम हवन यज्ञ में शामिल हुई। सभी ने हाथ जोड़कर एक ही प्रार्थना की, कि परमपिता परमात्मा आप सभी को कष्टों से दूर करें।

Whatsapp Channel Join

Jan Seva Dal -3

और भी पढे़