श्री राम मंदिर वार्ड नंबर 7 में विजयदशमी के उपलक्ष्य में आज 40 दिन का व्रत प्रारंभ हुआ। हिमांशु शर्मा और गौरव चुघ 2 सेवकों ने हनुमान जी का व्रत धारण किया। 40 दिन तक यह दोनों सेवक मंदिर में ही रहेंगे और ब्रहमचार्य का पालन करेंगे। सबसे पहले हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और उसके पश्चात हनुमान जी का ध्वज फहराया गया।

यह 40 दिन का मेला श्री राम मंदिर में लगेगा। 3 अक्तूबर से हनुमान जी का 21 दिन का व्रत प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महावीरदल प्रधान विजय सहगल, दिनेश खुराना, धर्मवीर नंदवानी, सतीश जुनेजा, बलराज मेंहदीरता, पंकज आहूजा, गुलशन खट्टर, गणपत खुराना, दीपक कालरा, जवाहर जुनेजा, भूषण लखीना, अशोक खुराना, योगेश तनेज़ा, कपिल बतरा, विपुल वधवा, रिकी शर्मा, काकू खुराना, मन्नु आहूजा, देवेन्द्र रेवड़ी, मनीष बतरा, मदन जुनेजा, फ़्रैंकी आहूजा, सोनू खुराना मौजूद रहे।
