Panipat : थाना सनौली पुलिस(Sanoli police) की टीम 480 ग्राम चरस तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर(Supplier) को यूपी(UP) के मंडावर गांव से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी की पहचान शाहरूख निवासी मंडावर शामली यूपी के रूप में हुई।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गत 6 जनवरी को पत्थरगढ़ से राणा माजरा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर यमुना बंधा के नजदीक नाकाबंदी कर सीआईए वन पुलिस टीम ने करनाल के गुरू नानकपुरा के सौरभ व राम नगर के जयबीर को 480 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त चरस यूपी के मंडावर गांव निवासी शाहरूख से 20 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी शाहरूख की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली पुलिस को वीरवार देर शाम आरोपी शाहरूख के घर पर होने बारे सूचना मिली। पुलिस टीम ने यूपी के शामली के गांव मंडावर में दबिश देकर आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चरस तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चरस बेचकर हासिल की 20 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। आरोपी शाहरूख के कब्जे से बचे 2 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।







