दर्दनाक सड़क हादसा: कार का एयरबैग खुलने पर भी नही बची रिटायर्ड डीएसपी के बेटे की जान

पानीपत

समालखा कस्बे में एक कार सड़क पर खड़े हाइड्रा में जा घुसी। कार हादसे में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे की मौत हो गई और उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा इतनी बुरी तरह से हुआ कि मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने किसी तरह कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों को नजदीकी एक अस्पताल ले गए, जहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने रिटायर्ड डीएसपी के बेटे संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप के दोस्त के पैर पर चोट लगी है, उसका ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

Whatsapp Channel Join

रिटायर्ड डीएसपी रोहताश का बेटा संदीप (30) अपने दोस्त विक्की के साथ कार में सवार होकर अपने गांव चुलकाना लौट रहा था। चुलकाना अड्‌डे पर पहुंचते ही सड़क के पास खड़़े हाइड्रा में उनकी कार जा घुसी। हादसे में संदीप की मौके पर मौत हो गई।जबकि उसके दोस्त के पैर समेत अन्य जगहों पर चोट लगी हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया।

एयरबैग खुलने के बावजूद भी नहीं बची जान

हादसा इतना भयंकर था कि कार के चालक और परिचालक साइड के दोनों एयर बैग खुल गए। हादसे में कार चला रहे रिटायर्ड डीएसपी के बेटे संदीप की जान नहीं बची। जबकि परिचालक साइड पर बैठे दोस्त विक्की पुत्र सेठपाल को पैर में गंभीर चोट आई है।