Samalkha से अशोक शर्मा की रिपोर्ट : पर्यावरण दिवस के अवसर पर समालखा गांव में नन्हे मुन्ने बच्चे काव्य, यश व नितिन ने अपने दादा समाज सेवी सुभाष वर्मा के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
उन्होंने पौधा लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अपने अपने जन्मदिन पर यथा संम्भव एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज सेवी सुभाष वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और उसकी सुरक्षा के लिए युवाओं और नई पीढ़ी को आगे आकर लगातार पौधारोपण जैसे कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधों से हमें आक्सीजन व फल, फूल मिलते हैं। वर्मा ने बच्चों को हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया।
