(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) LNT कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पानीपत के प्रांगण में मंगलवार को सावन के महीने में तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता डॉक्टर लोकेश शर्मा, डॉक्टर दर्शन धीमान, डॉ राजेश भारद्वाज व सोनिया बंसल रहे।
कॉलेज की चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मीना मलिक हिंदू कॉलेज जींद से पहुंची। कॉलेज की चेयरपर्सन ने बताया कि तीज हमारा संस्कृत प्रोग्राम है जो भारतीय संस्कृति में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह हरियाणा में सावन महीने में तृतीया तिथि को मनाया जाता है। जिसमें महिलाएं एवं लड़कियां झूला झूला झूलतू हैं। गीत संगीत के साथ इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

हरियाणवी गीत लोक संगीत पर महिलाएं एवं लड़कियां झूमती है। प्रकृति में चारों तरफ हरियाली होती है। इसको हरियाली तीज भी बोलते हैं। महिलाएं नए वस्त्र पहन कर तैयार होकर खुशी में झूम कर इस त्यौहार को मनाती हैं। डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति का सबसे अच्छा मनाया जाने वाला यह तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व अध्यापकों में कॉलेज में खुशी का माहौल रहा।