समालखा के एक गांव में रहने वाली दो सहेलियों को समालखा के ही दूसरे गांव के रहने वाले दो दोस्तों द्वारा भगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों को शादी की नीयत से साथ ले जाया गया है।
दोनों छात्राएं स्कूल के बाद कम्प्यूटर सीखने जाती थी, रास्ते में उनकी पहचान आरोपी युवकों से हो गई। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह समालखा के एक गांव का रहने वाला है और कंपनी में नौकरी करता है, वह दो बच्चों का पिता है। जिसमें एक बेटी व एक बेटा है। उसने बताया कि उसकी बेटी स्कूल के बाद एक कोचिंग सेंटर पर कंम्यूटर सीखने जाती है।
16 अगस्त को उसकी बेटी व पड़ोस की लड़की के साथ घर पर किसी को बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चली गई। जब उसने तलाश की, तो पता लगा कि उसकी बेटी को हिमांशु निवासी गांव करहंस व पड़ोस की लड़की को निखिल निवासी गांव करहंस शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

