हिसार में पहुंचे भाजपा डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा 9 साल बाद पेंशन बढ़ौतरी के सवाल पर चुप्पी साध गए। बाद में बोले प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन कर 3 हजार कर अपना वायदा तो पूरा किया है। गंगवा ने कहा कि वर्ष 2024 जनवरी से यह पेंशन लागू हो जाएगी। पेंशन बढ़ोतरी कर सरकार ने बुजुर्गों को दीपावली का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार आमजन की राय से जन योजनाएं लागू कर रही है। गंगवा ने कहा कि 4 नवंबर को हिसार पहुंच रहे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैणी का स्वागत किया जाएगा। उनके मार्ग दर्शन में भाजपा को और मजबूत किया जाएगा।
जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा ने प्रेसवार्ता की। गंगवा ने कहा कि 3 हजार रुपए पेंशन बढ़ौतरी कर जनता के सपनों को पूरा किया है। 9 साल बाद पेंशन बढ़ौतरी पर सवाल किया तो वह चुप्पी साध गए। इसके बाद कहा कि वायदा तो हर हाल में पूरा किया है। बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपए तक की आए वालों के चिरायु कार्ड बनाए गए है। जिनसे उन्हें पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
करनाल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा दम
गंगवा ने कहा कि करनाल में हुई अमित शाह की रैली सफल रही। इस रैली ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व दम भर दिया है। अब कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करेंेगे। इस रैली से जनता को भी लाभ हुआ है।
हिसार पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी
रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य हिसार में 4 नवंबर को पहुंच रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शनिवार सुबह यहां पहुंचने वाले है। जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही नारनौंद व हांसी में उनके स्वागत में कार्यक्रम किए जाएंगे।

